Technology Related Full Forms
Technology Related Full Forms –आजकल अनेक क्षेत्रो के साथ साथ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अक्सर short form यानी Acronyms या Abbreviations का प्रयोग किया जाता है। आज के Social Media के युग में हर व्यक्ति को किसी ना किसी रूप में Technology के इस्तेमाल की जरूरत पडती है। ऐसे में उसे Technology से सम्बंधित सभी Acronyms की Full Form को जानना अति आवश्यक है। Technology से सम्बंधित तमाम Acronyms की Full Form को मैने सुविधा की दृष्टि से Technology Related Full Forms की श्रेणी में रखा है।
वैज्ञानिक ज्ञान को मानव जीवन में व्यवहारिक रूप से प्रयोग करने के तौर पर प्रौद्योगिकी को परिभाषित किया गया है। प्रौद्योगिकी एक प्रकार से कौशल, तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रक्रिया और सेवा उत्पादन में उपयोग की जाने वाली विधियों आदि लक्ष्यों की प्राप्ति का जोड है। 20वीं सदी के मध्य में मानव ने तकनीक का प्रयोग करते हुए पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलना सीख लिया था। प्रौद्योगिकी में व्यावहारिक और औद्योगिक कलाओं में विज्ञान का इस्तेमाल कैसे किया जाए का अध्ययन किया जाता है।
मानव ना केवल पुराने समय से तकनीक का प्रयोग कर रहा है बल्कि उसे आधुनिक सभ्यता तक लाने में भी तकनीकी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वास्तव में, जो समाज या देश तकनीकी रूप से सक्षम हैं, वह सामरिक तौर और आर्थिक तौर पर भी उतना ही सक्षम होता है। आजकल तकनीक का प्रयोग सिविल अभियांत्रिकी के रूप में सडकें, घर, दुर्ग, पुल आदि के निर्माण में प्रयोग किया जाता है लेकिन इसका प्रादूर्भाव सैनिक अभियांत्रिकी के रूप में हुआ था। समय के साथ साथ यह औद्योगिक क्रान्ति का रूप लेते हुए यांत्रिक तकनीकी मे बदल गया। वर्तमान में वैद्युत अभियांत्रिकी, रासायनिक प्रौद्योगिकी आदि भी प्रचलन में है। आधुनिक युग कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी का है।
आधुनिक दुनिया के हर क्षेत्र में, प्रौद्योगिकी अहम रोल अदा करती है। प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर विश्व तेज गति से आगे बढ़ रहा है और वस्तुओ व सेवाओ का तेज गति से उत्पान कर रहा है। निम्नलिखित क्षेत्रो में प्रौद्योगिकी का काफी महत्व होता है –
शिक्षा क्षेत्र – प्रौद्योगिकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। उदाहरण के लिए, आजकल कंप्यूटर और आईपैड शिक्षा का माध्यम बन गये है। शिक्षा प्रणाली धीरे धीरे Online होती आ रही है। जब ले Covid-19 जैसा वायरस आया है, तब से पूरी शिक्षा पद्धति में ही बदलाव आ गया है। प्रौद्योगिकी शिक्षकों के लिए प्रगति रिपोर्ट और परीक्षण पत्रों उपयोगी बनाने में मदद करता है।
संचार क्षेत्र – आज Social Media का युग है जिसमें प्रौद्योगिकी का अमह भूमिका रही है। आजकल कोई Social Application जैसे स्काइप, हैंगआउट आदि का इस्तेमाल हो रहा है। जिससे लोगो एक दूसरे से आसानी से Connect हो रहे है। Facebook, Whatsup, Twitter आदि प्रौद्योगिकी ही देन है। जिनके कारण हम कुछ पल में ही अपनी बात दूनिया के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुँच सकते है।
सुरक्षा क्षेत्र – आजकल प्रौद्योगिकी का उपयोग वित्तीय रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने, अपने घर की सुरक्षा मे किया जा रहा है। प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर ऐसे बहुत से सुरक्षा उपकरण और Applications बाजार में मौजूद है, जो सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। विभिन्न देश अपने देश की सीमाओ को सुरक्षित रखने में भी Technology का इस्तेमाल कर रहे है।
अंतरिक्ष क्षेत्र – प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से ही आज हम दूसरे ग्रहो तक अपनी पहुँच बना सके है। यहाँ तक की अमेरिकी एजेंसी नासा अंतरिक्ष में अन्य ग्रहो पर निगरानी रखने के लिए व अन्य ग्रहों की पहचान करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है।
प्रौद्योगिकी के प्रकार –
हम अपने दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं। टेक्नोलॉजी विभिन्न रूपों में इस्तेमाल की जाती है। प्रौद्योगिकी को विभिन्न क्षेत्रो में प्रयोग के आधार पर विभिन्न भागो में बांटा जा सकता है –
- Information Technology– यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर टूल का एक ऐसा सेट है जिसका प्रयोग किसी भी इनफॉर्मेशन को स्टोर करने, ट्रांसफर करने और प्रोसेस करने के लिए किया जाता है।
- Communication Technology– इनफॉर्मेशन या डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसमिट करने में जिस तकनिकी साधनो का इस्तेमाल होता है उसे कम्युनिकेशन प्रौद्योगिकी कहते है। जैसे व्यक्ति अपने परिवार के साथ संपर्क में रहने के फोन, कंप्यूटर, ईमेल, फैक्स या मैसेजिंग टूल आदि कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी उपकरणों का उपयोग करते हैं।
- Educational Technology – इसके माध्यम से कक्षा में या बाहर विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं और संसाधनों का निर्माण और प्रबंधन करके विद्यार्थियो के प्रदर्शन में सुधार किया जाता है।
- Assistive Technology – इस प्रकार की तकनीक का प्रयोग अक्सर विकलांग लोगो के लिए उनकी किसी भी प्रकार की अपंगता में सहायता के लिए किया जाता है। जैसे – Wheelchair
- Medical Technology- इसका इस्तेमाल संक्रमणों का उपचार, रोगों का इलाज करने और मनुष्यों को प्रभावित करने वाली बीमारियों पर अनुसंधान करने में किया जाता है।
- Construction Technology– विशाल इमारते व पुल बनाते समय भूमि को तैयार करने के लिए निर्माण प्रौद्योगिकी उपकरणों,2D और 3D फॉर्मेट में संरचनाओं के लिए डिजिटल डिजाइन बनाने व कई अन्य उपकरणों को इस्तेमाल किया जाता है जिससे बिल्डरों को बजट के भीतर और न्यूनतम दुर्घटनाओं के साथ समय पर कुशलता से काम पूरा करने में मदद मिलती हैं।
- Entertainment Technology – इसमें मनोरजंन को बेहतर बनाने के लिए वीडियो, कंप्यूटर सिमुलेशन, एनिमेशन, दृश्य निर्माण, साउंड, इंटरैक्टिव वातावरण आदि का इस्तेमाल किया जाता है।
- Business Technology– इसमें सामान्य रूप से सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का संयोजन कर एक व्यवसाय चलाने और विभिन्न व्यावसायिक कार्यों को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है।
Technology Related Full Forms के उदाहरण-
प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अक्सर कुछ वाक्यांश के लिए संक्षिप्त शब्दावली का प्रयोग किया जाता है। जैसे –
- CCTV – Closed Circuit Television
- GPS – Global Positioning System
- FTP – File Transfer Protocol
- GPRS – General Packet Radio Service
- ASR – Automated Speech Recognition
- CAD – Computer Aided Design
- CDMA -Code Division Multiple Access
Technology Related Full Forms के लाभ -
आजकल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी ऐसी शब्दावली का प्रयोग किया जाता है, जो Short Form या Acronyms में होती है। इन Acronyms की Full Forms को Technology Related Full Forms की Category में रखा जा सकता है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगो व इससे सम्बंधित लोगो को इन Short Form या Acronyms की फुल फॉर्म (Technology Related Full Forms) का पता अवश्य होना चाहिए।
निष्कर्ष (Conclusion)
किसी भी देश के तेज गति से आगे बढ़ने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका होती है। जो देश तकनिकी रूप से जितना सक्षम होता है व आर्थिक व सामरिक दृष्टि से भी उतना ही सबल होता है। आज शिक्षा, रक्षा, अन्तरिक्ष व सचांर आदि क्षेत्रो के तेजी से हो रहे विकास में प्रौद्यौगिकी का अहम रोल है। प्रौद्योगिका के माध्यम से विज्ञान के ज्ञान को मानव जीवन को सुलभ बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
आज मैं आपको इस पोस्ट में Technology Related Full Forms वाले Acronyms के बारे बताने जा रहा है। Technology से सम्बंधित Acronyms/Abbreviations की तालिका इस प्रकार है – T
List of Technology Related Full Forms
Acronym | Full Form |
---|---|
ASR | Automated Speech Recognition |
BLOB | Binary Large Object |
CAD | Computer Aided Design |
CCTV | Closed Circuit Television |
CDMA | Code Division Multiple Access |
CRT | Cathode Ray Tube |
DSL | Digital Subscriber Line |
DSLR | Digital single-lens reflex |
DTP | Desk-Top Publishing & Distributed Transaction Processing |
EDGE | Enhanced Data Rates for GSM (Global System for Mobile) Evolution |
EDP | Electronic Data Processing |
FTP | File Transfer Protocol |
GIF | Graphics Interchange Format |
GNU | GNU's Not UNIX |
GPRS | General Packet Radio Service |
GPS | Global Positioning System |
GSM | Global System for Mobile communication |
GUI | Graphical User Interface |
HDMI | High Definition Multimedia Interface |
HVAC | Heating Ventilation and Air Conditioning |
IC | Integrated Circuit |
IDE | Integrated Development Environment & Integrated Drive Electronics |
IMEI | International Mobile Equipment Identity |
INTERNET | Interconnected Network |
IP | Internet Protocol |
IPS | Indian Police Service, In-Plane Switching & Intrusion Prevention System |
ISD | International Subscriber Dialing |
JSF | JavaServer Faces |
LASER | Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation |
MSC | Mobile Switching Center & Master of Science |
MSC | Microsoft Transaction Server, Mobile Telephone Service & Multichannel Television Sound |
PFA | Please Find Attachment & Predictive Failure Analysis |
PING | Packet InterNet Groper |
PNG | Portable Network Graphics |
RADAR | Radio Detection And Ranging |
RAM | Random Access Memory |
RO | Reverse Osmosis |
UV | Ultraviolet |
UF | Ultrafiltration |
SONAR | Sound Navigation and Ranging |
SLR | Single Lens Reflex, Statutory Liquidity Ratio |
SMPS | Switched-Mode Power Supply & Switching Mode Power Supply |
TFT | Thin Film Transistor |
UML | Unified Modeling Language |
UPS | Uninterruptible Power Supply |
VHDL | VHSIC (Very High Speed Integrated Circuit) Hardware Description Language |
VPI | Virtual Path Identifier |
WPA | Wi-Fi Protected Access |
मुझे ना केवल यकीन बल्कि पूरा विश्वास है कि आपको मेरा उपरोक्त लेख “Technology Related Full Forms” अवश्य पंसद आया होगा। मेरी कोशिश है कि मैं आप लोगो को हिन्दी भाषा में उचित जानकारी प्रदान करू। उसी को अपना ध्येय मानकर “Technology Related Full Forms” विषय पर गहन अध्ययन करके यह लेख लिखा है।
मुझे विश्वास है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको अपनी Query के लिए किसी अन्य लेख को पढ़ने की आवश्यकता नही होगी। फिर भी, अगर आपका इस पोस्ट के सम्बंध में कोई सवाल है, तो मुझे Comments में लिखे। मैं उसका समाधान जरूर करूँगां। आपके comments का इंतजार रहेगा। अगर पंसद आये और लाभप्रद लगे तो इसे अपने दोस्तो, रिश्तेदारो को Social Platform Facebook, Twitter के साथ साथ अन्य दूसरे Social Networks site पर share करे।