Skip to content
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Contitions
  • Privacy Policy

Hinदी Abhiमान

  • होम
  • केंद्रीय योजनाएं
    • केंद्रीय फेसिलिटी वेब पोर्टल
      • यूआईडीएआई-आधार कार्ड
    • केंद्रीय योजना
  • राज्यों की योजनाएं
    • राज्य फेसिलिटी वेब पोर्टल
    • राज्य सरकार योजना
  • बिजली वितरण बोर्ड
  • विविध
  • बेव स्टोरीज
  • हमारे बारे में

[Rch nhm gov in] RCH Portal Registration-2022

July 9, 2022April 4, 2022 by SIDHANT YADAV

RCH NHM Gov In Registration 2022- केंद्र सरकार के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा भी अपने नागरिकों के आर्थिक, सामाजिक तथा स्वास्थ्य कल्याण के लिए विभिन्न स्तरों पर कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जाती हैं। भारत 139 करोड की जनसंख्या के साथ विश्व में मानव संसाधन में दूसरा स्थान रखता है। 

भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 18 प्रतिशत है। अर्थात जनसंख्या की दृष्टि से भारत चीन के बाद दूसरे पायदान पर आता है। भारत में असामान्य रूप से बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए भारत सरकार द्वारा रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ सोसाइटी की स्थापना की गई है जिसका प्रमुख उद्देश्य भारत में बढ़ती जनसँख्या को नियंत्रित करने साथ ही जनसँख्या नियंत्रण के लिए उचित उपायों को स्थापित करना है।

REPRODUCTIVE CHILD HEALTH को प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नाम से भी जाना जाता है।  प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के कल्याण के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की सेवाओं और सुविधाओं का आयोजन किया जाता है।

भारत सरकार द्वारा इस प्रोग्राम के अंतर्गत सेवाओं और सुविधाओं का लाभ सभी गर्भवती महिलाओं तक पहुंचाने के लिए RCH पोर्टल (RCH NHM Gov In) लॉन्च किया है। RCH पोर्टल की सहयता से सभी गर्भवती महिलाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है तथा उनसे जानकारियां एकत्रित कर उन्हें सहायता प्रदान की जाती है। 

RCH NHM Gov In Portal क्या है ?

भारत सरकार ने महिलाओं तथा शिशुओं के स्वास्थ कल्याण तथा देखभाल के उदेश्य से 1997 में REPRODUCTIVE CHILD HEALTH सोसाइटी की स्थापना की थी जिसे हिंदी में प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ प्रोग्राम) के नाम से भी जाना जाता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रजनन, मातृत्व, नवजात शिशु तथा बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से उपरोक्त सोसाइटी की स्थापना की थी।

सरकार ने इस कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिए एक वेबसाइट की स्थापना की थी, RCH NHM Gov In Portal के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में इस पोर्टल की सहयता से महिलाओं को बांझपन की समस्या, गर्भावस्था के चक्र तथा प्रसव के समय उचित सहायता दिए जाने के साथ साथ पति-पत्नी दोनों की यौन सुरक्षा को भी शामिल किया गया जाता है।

Read Also – Saubhagya Yojana -Pradhan Mantri Sahaj Bijli Har Ghar Yojana

Table of Contents

  • RCH PORTAL 2022 KEY HIGHLIGHTS
    • Rch.nhm.gov.in के उद्देश्य
    • REPRODUCTIVE CHILD HEALTH पोर्टल के लाभ और विशेषताएं
  • RCH NHM Gov In पोर्टल के काम करने की प्रमुख चरण
      • आरसीएच पोर्टल 2022 रजिस्ट्रेशन (RCH NHM Gov In Registration)
      • RCH NHM Gov In पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
      • RCH NHM Gov In पोर्टल पर डेटा दर्ज कैसे करें?
    • निष्कर्ष
      • RCH NHM Gov In पोर्टल से सम्बंधित सवाल /जबाब
    • Q.1. RCH का पूरा नाम क्या है ?
    • Q.2. RCH NHM Gov In पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?
    • Q.3. RCH NHM Gov In लॉगिन कैसे करें ?
    • Q.4. RCH NHM Gov In को कितने चरणों में बांटा गया है ? 

RCH PORTAL 2022 KEY HIGHLIGHTS

पोर्टल का नाम REPRODUCTIVE CHILD HEALTH (RCH NHM Gov In)

 

(प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम )

सम्बन्धित विभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
उद्देश्य गर्भवती महिला तथा शिशुओं के कल्याण हेतु सेवाएं प्रदान करना
लाभार्थी गर्भवती महिलाएं तथा नवजात शिशु
कुल योग्य जोड़े पंजीकृत 22,46,29,221
कुल पंजीकृत गर्भवती महिलाएं 208047148
पंजीकृत बच्चे 179414882
हेल्थ वर्कर्स 1598007

Rch.nhm.gov.in के उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं तथा शिशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके कल्याण के लिए लोगों में प्रजनन क्षमता को पुनः स्थापित करने, विनियमित करने की क्षमता उत्पन्न कर रही है। सरकार ने महिलाओं के गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव क्षमता से सक्षम बनाना, स्वस्थ गर्भावस्था परिणाम ,शिशु कल्याण आदि को सफल बनाने के लिए इस पोर्टल को शुरू किया गया था।  

रीप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ प्रोग्राम के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:- 

  1. शिशु जन्म दर को प्रति 1000 जनसँख्या पर 21 से नीचे लाना।
  2. शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 जन्म पर 60 से कम करना।
  3. मातृ मृत्यु दर में कमी लाना।
  4. संस्थागत प्रसव अर्थात अस्पताल में प्रसव को 80 प्रतिशत से अधिक करना।
  5. सभी नवजात शिशुओं को 100 प्रतिशत टीकाकरण के दायरे में लाना।  
  6. प्रसव पूर्व उचित देखभाल के दायरे को 100 प्रतिशत तक करना।
  7. गर्भवती महिलाओं एवं शिशु को ध्यान में रखते हुए देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना। 

REPRODUCTIVE CHILD HEALTH पोर्टल के लाभ और विशेषताएं

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मत्रालय के अधीन आने वाले Reproductive and Child Health Program (RCH NHM Gov In) कार्यक्रम में महिलाओं और शिशुओं के स्वस्थ लाभ तथा स्वास्थ्य सेवाओं को समय-समय पर इस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। 

प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य प्रोग्राम (Reproductive and Child Health Program) पोर्टल की विशेषताएं निम्न प्रकार है –

  • पोर्टल के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं को उनकी देखभाल के लिए आवश्यक उपायों को उपलब्ध कराया जाएगा।
  • RCH NHM Gov In पोर्टल की सहायता से गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य से सम्बंधित परामर्श एवं उपाय आसानी से हासिल कर सकेंगी।स्
  • इस पोर्टल की सहायता से गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर को कम करने से संबंधित आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 
  • गर्भवती महिलाएं इस पोर्टल की मदद से अपने स्वास्थ्य संबंधित रिकॉर्ड को ट्रैक कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं तथा शिशु मृत्यु दर को कम करने के हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
  • गर्भवती महिलाएं इस पोर्टल की मदद से अपने मोबाइल फोन पर ही अपने आईडी नंबर तथा मोबाइल फोन की मदद से लॉगइन कर अपनी डिटेल देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल की मदद से टीकाकरण संबंधी जानकारियां महिलाएं घर बैठे ही हासिल कर सकती हैं।
  • इस पोर्टल पर परसों से पहले की जानकारियों को अपलोड किया जाता है जिससे गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण से संबंधित विवरण को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

RCH NHM Gov In पोर्टल के काम करने की प्रमुख चरण

रिप्रोडक्टिव एंड चिल्ड्रन हेल्थ प्रोग्राम को मुख्य तौर पर चार चरणों में विभाजित किया गया है। ये चार चरण इस प्रकार हैं:- 

  1. परिवार नियोजन (Family Planning)- इस चरण के अंतर्गत RCH कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण करने के तरीकों पर ध्यान देना तथा जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रमों की विफलता के पहलुओं पर अन्वेषण करना।
  2. मातृत्व की रक्षा करना (Securing the Motherhood)– इस चरण में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की उचित कदम उठाए जाते हैं जिसकी वजह से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल में सहायता मिलती है। 
  1. माताओं की देखभाल (Care for Mothers)- आरसीएच पोर्टल पर इस चरण के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के पोषण, टीकाकरण, तथा प्रसव के बाद गर्भवती महिला के स्वास्थ्य की निगरानी आदि कार्य किए जाते हैं।  
  2. बच्चों की देखभाल (Care for Children)– आरसीएच पोर्टल पर इस चरण के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के द्वारा अपने शिशुओं को स्तनपान कराने तथा नवजात शिशुओं के स्वास्थ की देखभाल, टीकाकरण से सम्बन्धित जानकारियों के बारे में माता पिता को शिक्षित किया जाता है। 

आरसीएच पोर्टल 2022 रजिस्ट्रेशन (RCH NHM Gov In Registration)

अगर आप भी RCH NHM Gov In पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। अगर आप इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने के इच्छुक हैं तो नीचे दिए गए दिशानिर्देशों को अवश्य ध्यान में रखें।

  • इस पोर्टल पर किसी भी लाभार्थी का पंजीकरण ANM द्वारा रजिस्टर पर किये गए पहचान के आधार पर होता है।
  • घरेलू सर्वेक्षण के माध्यम से पहचान के आधार पर इस प्रोग्राम में लाभार्थियों को शामिल किया जाता है।
  • ANM द्वारा लाभार्थियों को पहचान संख्या जारी नहीं की जाती है।
  • लाभार्थी को पहचान संख्या जारी हो जाने के बाद आपके डाटा को डाटा एंट्री ऑपरेटर के पास भेज दिया जाता है।
  • डाटा ऑपरेटर द्वारा डाटा में निम्नलिखित सूचनाओं को शामिल किया जाता है 
  1. ग्रामवार सूचना
  2. गर्भ निरोधकों का उपयोग करने वाले पात्र दंपत्ति की ट्रैकिंग।
  3. गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग।
  4. बच्चों की ट्रैकिंग।
  5. आरसीएच पोर्टल में शामिल होने पर लाभार्थी को एक 12 अंकों की आईडी नंबर जारी किया जाता है।
  • डाटा ऑपरेटर द्वारा इन सूचनाओं को पोर्टल पर अपलोड किए जाने के बाद आपको एक 12 अंकों का आईडी नंबर दिया जाएगा। इस प्रकार से आपका पंजीकरण हो जाएगा।

विशेष ध्यान देने योग्य बात- इस प्रोग्राम को मुख्य तौर पर दो भागों में बांटा गया है जिनसे गर्भवती महिलाओं तथा उनके शिशुओं को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। रजिस्टर गर्भवती महिलाएं परसों के बाद ढाई वर्ष तक मिलने वाले टीकाकरण से संबंधित जानकारी को इस पोर्टल के माध्यम से हासिल कर सकती हैं। इसके लिए केवल होने अपना 12 अंकों का आईडी नंबर अपने पास रखना आवश्यक है।  इस 12 अंकों की आईडी की सहायता से महिलाएं देश के किसी भी क्षेत्र से अपने बच्चों को मैं केवल टीका दिलवा सकती है बल्कि पीके से संबंधित जानकारियों को RCH NHM Gov In पोर्टल के माध्यम से हासिल भी कर सकते हैं।

RCH NHM Gov In पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

आरसीएच पोर्टल पर लॉगिन करना काफी सरल है। अगर आप भी RCH NHM Gov In पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए लॉगइन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले आरसीएच पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rch.nhm.gov.in पर जाएं। 
  • ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा। होम पेज पर आपको “डेटा एंट्री” वाले विकल्प का दिखाई देगा।
  • “डेटा एंट्री” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • डेटा एंट्री” विकल्प पर क्लिक करते ही नीचे दिए गए चित्र की तरह एक आवेदन फार्म खुलेगा। 
  • नए पेज पर अपने राज्य का नाम ,राज्य का कोड ,यूजर नाम ,पासवर्ड ,और कैप्चा कोड को दिए गए निर्धारित फील्ड में भरे।
  • लॉगइन फॉर्म को पूरी तरह भरने के उपरांत लॉगइन के बटन पर क्लिक करें।
  • अगर आपका यूजर आईडी और पासवर्ड सही है तो आप इस पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगइन कर पाएंगे।

RCH NHM Gov In पोर्टल पर डेटा दर्ज कैसे करें?

RCH NHM Gov In पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं तथा उनके शिशुओं को अनेक सुविधाएँ /सेवाएं प्रदान की जा रही है इन सेवाओं का समुचित लाभ प्रदान करने के लिए कुछ जानकारियां हासिल करना आवश्यक है। आरसीएच पोर्टल पर इन जानकारियों को दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आरसीएच पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • वेबसाइट के आधिकारिक पेज से  “डाटा एंट्री” वाले विकल्प का चयन करें।
  • नया पेज खुलेगा जिसमें ड्रॉपडाउन सूची से  राज्य और उपयोगकर्ता नाम चुनकर दर्ज़ करें।
  • अपना यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपने खाते में लॉगिन करें। 
  • इसके बाद पूछी गयी जानकारी जैसे जिला, लेबल और स्वास्थ्य ब्लॉक आदि को ड्रॉपडाउन सूची से सेलेक्ट करें। 
  • इसके बाद ड्रॉपडाउन सूची से स्वास्थ्य सुविधा का प्रकार, उप सुविधा तथा गाँव का चयन करें ।
  • उपरोक्त सभी सूचनाएं दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन में डेटा प्रविष्टि”(डाटा एंट्री )” का विकल्प दिखाई देगा ।
  • जिस प्रकार का डाटा आप दर्ज करना चाहते हैं उसके प्रकार का चयन करें।
  • दर्ज करने के लिए डेटा का प्रकार-जनसंख्या प्रवेश
  1. नागरिकों की कुल संख्या
  2. एक उपयुक्त आवेदक की गणना
  3. बच्चों की उपेक्षा करने वाली महिलाओं की अनुमानित संख्या
  4. शिशु जनसंख्या
  5. स्वास्थ्य प्रदाता का विवरण,
  • योग्य जोड़े
  1. जोड़े का शीर्षक
  2. जोड़ों का आवासीय विवरण
  3. जोड़ों का विवरण
  4. वैध मोबाइल नंबर
  5. गर्भवती महिला
  6. बाल प्रवेश
  7. स्वास्थ्य प्रदाता
  8. डायरेक्ट डेटा एंट्री
  • अब जनसंख्या की जानकारी और योग्य उम्मीदवार का विवरण धीरे निर्धारित स्थान पर दर्ज करें। 
  • अब डाटा को सहेज/सेव कर रख लें।

निष्कर्ष

रिप्रोडक्टिव चाइल्ड एंड हेल्थ प्रोग्राम पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रजनन, मातृत्व, नवजात शिशु तथा बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से अनेक प्रकार की सेवाएं एवं सुविधाएं प्रदान की जा रही है। अगर आप भी इस पोर्टल पर लाभार्थी बनना चाहते हैं तो सबसे पहले पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं।

RCH NHM Gov In पोर्टल से सम्बंधित सवाल /जबाब

Q.1. RCH का पूरा नाम क्या है ?

RCH का पूरा नाम REPRODUCTIVE CHILD HEALTH है ?

Q.2. RCH NHM Gov In पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

पोर्टल का मुख्य उद्देश्य रजिस्टर्ड गर्भवती महिलाओं तथा उनके शिशुओं के कल्याण के लिए आवश्यक सेवाओं एवं सुविधाओं का संचालन करना है। 

Q.3. RCH NHM Gov In लॉगिन कैसे करें ?

पोर्टल पर लॉगिन करना अत्यंत ही सरल है। इसके लिए आपको अपने 12 अंकों का आईडी नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। लॉग इन करने के लिए ऊपर वर्णित लॉगइन प्रक्रिया का पालन करते हुए आसानी से लॉगिन कर सकते हैं। 

Q.4. RCH NHM Gov In को कितने चरणों में बांटा गया है ? 

आरसीएच को 4 प्रमुख चरणों में बांटा गया है।

Read Also:- NBPDCL Bill Receipt Download कैसे करे

Categories केंद्रीय फेसिलिटी वेब पोर्टल, केंद्रीय योजनाएं
Post navigation
विण्डो में 0x0 0x0 Error Code को  ठीक कैसे करें?
[Delhi Police Pay Slip] दिल्ली पुलिस पेस्लिप ऑनलाइन कैसे देखें?
  • D’mart Near Me
  • How to Find a Reliance Trends Near Me
  • [Register] MP SIS Registration 2022: Students Apply, Login Online
  • How To Get UAN Number?
  • GTU Student Portal Registration & Login 2022 | Reset Forgot Password
  • ENTERTAINMENT
  • UIDAI – Aadhar Card
  • केंद्रीय फेसिलिटी वेब पोर्टल
  • केंद्रीय योजना
  • केंद्रीय योजनाएं
  • फुल फॉर्म
  • बिजली वितरण बोर्ड/निगम
  • राज्य फेसिलिटी वेब पोर्टल
  • राज्य सरकार योजना
  • राज्यों की योजनाएं
  • विविध
January 2023
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jul    
“हिन्दी अभिमान न केवल सरकारी योजनाओं के बारे में नई और विश्वसनीय जानकारी आपसे साझा करता है, बल्कि देश भर में बिजली प्रदाता कंपनियों और डिस्कॉम के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान करता है। “

DISCLAIMER:

Hindi Abhimaan provides content for informational purposes only. Our content is not aimed to be a substitute for professional advice, medical advice, treatment, or diagnosis.

  • Facebook
  • Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Contitions
  • Disclaimer
© 2023 Hinदी Abhiमान • Built with GeneratePress