Panchayat Darpan क्या है ?
क्या आप जानते है कि Panchayat Darpan क्या है? अगर आप नही जानते, तो आप सही जगह पर है। मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से Panchayat Darpan के बारे में विस्तार से बताऊंगा। क्या आप जानते है कि हमारे देश में लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायते है? प्रत्येक ग्राम पंचायत को करीब 1.5 करोड रूपये विभिन्न विकास योजनाओ के माध्यम से विकास कार्यो के लिए दिये जाते है। लेकिन सच्चाई यह है कि यह विकास कार्य आपको धरातल पर कही दिखाई नही देगा।
Panchayat DARPAN (पंचायत दर्पण) मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग (Panchayat and Rural Development Department) का m-Governance Platform है, इस Web Portal को ‘राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), MP के द्वारा designed and developed किया गया है।यह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई सेवा है। जिसके माध्यम से सभी पंचायतों और ग्रामीण विकास क्षेत्रो के वित्तीय लेनदेन जैसे- e-payments, receipts, development works, public representative, payments of salaries, bank statements आदि में शासन के सभी पहलुओं पर real-time और प्रामाणिक जानकारी को कैप्चर और प्रसारित करने की सुविधा प्रदान करता है ।
इस Web Portal के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को बैंक पासबुक, ग्राम पंचायतों द्वारा प्राप्त धन के साथ साथ ग्राम पंचायतो के द्वारा करवाये गये विभिन्न कार्यो पर किए खर्च का विवरण भी देख सकता है। यह ग्राम पंचायतों को अपने कार्य के प्रति सरल, पारदर्शी, विश्वसनीय और जिम्मेदार बनाता है। पंचायत विभाग में प्रशासनिक नियंत्रण एवं क्रियान्वयन के लिए Ministry of State में Upper Chief Secretary, Principal Secretary, Secretary, Deputy Secretary, Under Secretary के अलावा अधिकारी कार्यरत है। ये अधिकारीगण विभाग की नीतियों के निर्धारण तथा नियमन का कार्य करते है।
जबकि संचालन के लिए आयुक्त, अपर संचालक, संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक एवं अन्य अधिकारी कार्यरत है। उपरोक्त तमाम प्रशासनिक अधिकारी विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ जमीन स्तर पर लगे अधिकारियो पर भी प्रशासनिक नियंत्रण रखते है।
Table of Contents
Panchayat Darpan से ग्राम विकास कार्यो का पता कैसे करे?
दोस्तो, अगर किसी भी पंचायत की बात करे, तो प्रत्येक पंचायत में लगभग 10-15 लाख विभिन्न विकास कार्यो के लिए, 12-15 लाख रूपये मनरेगा के लिए और लगभग 1 से 1.5 करोड प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलते है। इसके अतिरिक्त भी ग्राम पंचायत के विकास कार्यो के लिए अलग से फंड आता है। लेकिन आप धरातल पर विकास देखने जाऐगें, तो आपको विकास दूर दूर तक नजर नही आयेगा। क्योकि विकास कार्यो के लिए आए धन का अधिकांश हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। करीब 70-75 प्रतिशत पैसा भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाता है। केवल 20-25 प्रतिशत पैसा ही विकास कार्यो में लगता है। जो कि एक कडवी सच्चाई है।
इन सब बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी पैसे से होने वाले विभिन्न कार्यो के लेखा-जोखा को पारदर्शी बनाने के लिए Panchayat Darpan नाम से एक Web Portal की स्थापना की है। अगर आप जानना चाहते है कि आपकी ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यो के लिए कितना पैसा आया है और यह पैसा किस किस विकास कार्य पर कहाँ पर खर्च हुआ है, तो बने रहिए मेरे साथ। मैं आपको तबाऊगाँ कि आप इस सें सम्बंधित पूरी जानकारी कहाँ से प्राप्त कर सकते है। अगर आप मध्यप्रेदश के नागरिक है, तो आपको इसके लिए Panchayat Darpan के Portal पर http://www.prd.mp.gov.in/ लिंक पर जाना होगा। इसके लिए आपको निम्नलिखित Steps को Follow करना होगा –
Step 1: सबसे पहले आपको http://www.prd.mp.gov.in/ link पर Click करना होगा या इस लिंक को Google Search Engine में डालकर Enter Press करना होगा। आपके सामने Website का नीचे दिया गया Dashboard आ जाएगा।
Step 2: यहाँ Dashboard पर आपको जिला पंचायत, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत के लिए तीन अलग अलग लिंक दिखाई देगा। अगर आपको ग्राम पंचायत का Data देखना है, तो आप ग्राम पंचायत की वेबसाईट के लिंक के सामने बने + के निशान पर Click करे। आपके सामने एक Dropdown List आ जाएगी।
Step 3: अपनी जिला पंचायत, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत का नाम Dropdown list के चुने। उदाहरण के लिए मै जिला पंचायत –गुना, जनपद पंचायत – आरोन तथा ग्राम पंचायत अमोदा चुन लेता हूँ। अब “ग्राम पंचायत की वेबसाईट/डैशबोर्ड देखे” के बटन पर click करे। आपके सामने आपकी ग्राम पंचायत का Dashboard आ जाऐगा। जैसे की यहाँ पर ग्राम पंचायत अमोदा का पंचायत दर्पण पोर्टल आपके सामने खुलकर आ गया।
Step 4: इस पोर्टल पर आपको Right Side में प्रोफाइल दिखाई देगी। जहाँ पर ग्राम पंचायत में आने वाले गाँवो की सूचना, सरपचं, सचिव व रोजगार सहायक का विवरण उनके मोबाईल नम्बर के साथ मिलेगा। यहाँ आपको आपकी ग्राम पंचायत के बैंक खाते की भी बैंक बलेंस के साथ मिलेगी। इसके साथ ही आपको ग्राम पंचायत के Google Map के साथ , कुल प्राप्तियाँ, व्यय, शेष राशि, निर्माण कार्य, सीसी सड़क एव पक्की नाली, अन्य निर्माण कार्य, नवीनतम ई पेमेंट की स्थिति, पंजीकृत बिल, ई-भूगतान के साथ साथ प्रतिदिन की खाता स्थिति की भी जानकारी real-time मिलेगा।
Step 5: अगर आपको ग्राम पंचायत के पास विकास कार्यो के लिए आयी कुल राशी देखना है, तो आपको कुल प्राप्तियो के Option के सामने दी गयी Figure पर Click करना होगा। आपके सामने पूर्व वितिय वर्ष राज्यस्तर अंतर्गत उपलब्ध कराई गयी ऱाशि, इस वितिय वर्ष राज्यस्तर अंतर्गत उपलब्ध कराई गयी ऱाशि के साथ-साथ ग्राम बैंक पासबुक अनुसार ग्राम पंचायत प्राप्तियों की जानकारी आ जाऐगी। जिससे आप देख सकते है कि आपकी ग्राम पंचायत में अब तक कितनी राशि सरकार द्वारा दी गयी है।
Step 6: अगर आपको यह देखना है कि विकास कार्यो के लिए आयी उपरोक्त राशि कहाँ कहाँ पर खर्च की गयी है, तो आपको इसके लिए व्यय के सामने दिए गए आकंडो पर Click करना होगा। आपके सामने ग्राम पंचायत भुगतान (e-PO) की जानकारी की list आ जाऐगी।
Step 6: अगर आपको यह देखना है कि विकास कार्यो के लिए आयी उपरोक्त राशि कहाँ कहाँ पर खर्च की गयी है, तो आपको इसके लिए व्यय के सामने दिए गए आकंडो पर Click करना होगा। आपके सामने ग्राम पंचायत भुगतान (e-PO) की जानकारी की list आ जाऐगी।
Step 7: अगर आपको ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यो, सीसी सड़क एव पक्की नाली, अन्य निर्माण कार्यो को देखना है, तो सम्बंधित कॉलम के सामने दिये गए आपको पर Click करे। आपके सामने सम्बंधित निर्माण कार्यो की सूची आ जाऐगी। आप सूची मे दिये गये कार्य पर Click करके उसकी फोटो व कार्य का Status देख सकते है।
Step 8: अगर आपको नवीनतम ई-पेमेंट आर्डर की स्थिति, पंजीकृत बिल व ई- भूगतान का विवरण देखना है, तो उसे भी आप इस पोर्टल से देख सकते है।
इस प्रकार आप चैक कर सकते है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यो के लिए आयी धन राशि का उचित उपयोग हुआ है या नही। मध्यप्रदेश में ग्राम पंचायत को विकास कार्यो के लिए दी गयी धन राशि का पता एक अन्य वेबसाईट www.panchpermeshwer.mp.gov.in पर भी मिल सकती है। इसके अलावा center Govt. की अन्य वेबसाईट www.planningonline.gov.in पर भी इसकी जानकारी मिल जाऐगी। इस वेबसाईट से आप यह पता लगा सकते है कि आपकी ग्राम पंचायत के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा किस किस योजना से कितना पैसा दिया गया है। इसके अलावा भी आपको भारत सरकार की एक अन्य वेबसाईट www.panchayat.gov.in पर देख सकते है।
अगर इसके बाद भी आपको कोई सूचना नही मिल पता है, तो आप सूचना के अधिकार का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा किराये गये किसी भी कार्य की सूचना प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपकी इसी पोर्टल पर सूचना के अधिकार के लिंक पर Click करना होगा। आपको RTI से सम्बंधित तमाम जानकारी मिल जाऐगी।
वित्तिय अनियमितताओ की शिकायत कहाँ करे?
सबसे पहले ऊपर बतलाये गये तरीक से आप पता कर ले कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यो के लिए आयी धन राशि का उचित उपयोग हुआ है या नही। अगर नही हुआ, तो आप इसकी शिकायत निम्न जगहो पर कर सकते है-
- cmhelpline.mp.gov.in
- District Collector
- District Panchayat CEO
- pgportal.gov.in
- PMO office via online
- CM Office
Panchayat Darpan Mobile App –
मध्यप्रदेश सरकार ने m-Governance के अन्तर्गत ग्राम पंचायत व ग्रामिण क्षेत्रो के विकास कार्य से सम्बंधित लेन देन को पारदर्शी बनाने के लिए ‘राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), MP की मदद से Panchayat Darpan (पंचायत दर्पण) वेबपोर्टल की स्थापना की है। अब इस पोर्टल पर Access आमजन तक सुलभ कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने “Panchayat Darpan Mobile App” के नाम से एक मोबाईल एप्लीकेशन को launch किया है। जिसको इस्तेमाल करके राज्य का कोई भी नागरिक अपनी ग्रांम पंचायत में विकास कार्यो के लिए आये बजट व उसके अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा किये गये कार्यो का online विवरण देख सकता है।
Panchayat Darpan Mobile App Featuers : –
पंचायत दर्पण मोबाईल Application में मध्यप्रदेश सरकार ने काफी features दिये है, जिनके माध्यम से आप अपनी पंचायत के तमाम विकास कार्यो के लेखा-जोखा का विवरण प्राप्त कर सकते है। ये विशेषताएँ निम्नलिखित है –
- ग्राम पंचायतो की प्रोफाईल – यहाँ पर आपको समस्त ग्राम पंचायतो, जनपद पंचायतो, जिला पंचायतो की पंचायत भवन, जनसंख्या, जनप्रतिनिधि व पंचायत के शासकीय सेवको की जानकारी वाली प्रोफाईले मिलेगीं।
- निर्माण कार्यो की प्रोफाईल – यहाँ पर ग्राम पंचायत के निर्माण व अन्य कार्यो की विस्तृत प्रोफाईले, जियो टैग फोटो व कार्यो पर किये गये व्यय विस्तृत विवरण दिया गया है।
- पंचायतो की एस-पासबुक– यहाँ समस्त ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायतों को एकल बैंक खाते की पासबुक एवं जमा- आहरण की जानकारी दी गयी है।
- पंचायतो के अभिलेख – यहाँ लेखा व्यवस्था, सम्पति, बजट, आय-व्यय, प्रशासनिक कार्य एवं अन्य अभिलेखो का विस्तृत विवरण की जानाकारी दी गयी है।
- ई-भूगतान विवरण – इस एप के माध्यम से पंचायतो द्वारा किये गये भुगतान की विस्तृत जानकारी, देयकों की Scan Copy व ई- भुगतान की स्थिति का पता लगानेकी सुविधा दी गयी है।
- ग्राम पंचायत ई-कार्यालय – ग्राम पंचायत का ई-कार्यालय में पंचायत का नोटिस बोर्ड, सभा/ मीटिंग विवरण, कारयो का जियो-टैगिंग, सर्कुलर व आदेशो को Upload करने की सुविधा दी गयी है।
- ग्राम सभा एवं अन्य बैठक – यहाँ पर पंचायतो की बैठक, ग्राम सभा, बैठकों की सूचना एवं बैठक में लिए गए निर्णयो की जानकारी व कार्यवाही विवरण उपलब्ध होते है।
- योजनायें एवं हितग्राही – इसमें समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं एवं उनके हितग्राहियो की जानकारी उपलब्ध होती है।
इस मोबाईल Application को Google Play Store या http://www.prd.mp.gov.in/ वेबसाईट लिंक पर जाकर Install किया जा सकता है। Google Play Store से निम्न Steps Follow करके install किया जा सकता है-
Step 1: सबसे पहले Google Play Store में Search tool पर जाकर Panchayat Darpan टाईप कर search करे। आपके सामने यह mobile application आ जाऐगी।
Step 2: Install के बटन Click करके इसे Installed करे। अब आप इसका प्रयोग कर सकते है।
Panchayat Darpan के पोर्टल से भी इस मोबाईल एप्लीकेशन को Install किया जा सकता है, जिसके लिए निम्न Steps को Follow करना होगा –
Step 1: सबसे पहले आपको Panchayat Darpan के Web Portal पर http://www.prd.mp.gov.in/ लिकं का प्रयोग करक जाना है। आपके सामने नीचे दिया गया interface दिखाई देगा।
Step 2: यहाँ आपको Left Side में बने Panchayat Darpan Mob. App के लिंक पर click करना है, आपके सामने नया पेज खुल जाऐगा।
Step 3: नये पेज में Install Now और Download के दो अलग अलग Button दिखाई देगें। आप किसी भी एक बटन पर Click करे। जिससे आपके सामने Google Play Store का page खुल जाऐगा।
Step 4: Google Play Store के page पर बने Installed बटन पर क्लिक करे, नया पेज खुलेगा।
Step 5: New page में Google Play Store पर पहले ही registered Device की Droplown list मिलेगी जिसमें आप उस Device को चुने जिसमें यह मोबाईल एप्लिकेशन Install करना चाहते है।
Step 6: Device Select करके जैसे ही आप Install पर Click करते है, आपका काम समाप्त हो गया। आपके पास एक popup message आयेगा कि थोडी देर में आपकी Device में यह Application install हो जाऐगी। अब आप अपने मोबाईल फोन में इस Application के features का लाभ ले सकते है।
मुझे विश्वास है कि आपको मेरा उपरोक्त लेख “Panchayat Darpan क्या है ?” अवश्य पंसद आया होगा। मेरी कोशिश है कि मैं आप लोगो को हिन्दी भाषा में उचित जानकारी दूँ। उसी को अपना ध्येय मानकर “Panchayat Darpan क्या है ?” विषय पर गहन अध्ययन करके यह लेख लिखा है।
मुझे विश्वास है कि इस लेख को पढ़ने के बाद अपनी Query के लिए किसी अन्य लेख को पढ़ने की आवश्यकता नही होगी। फिर भी, अगर आपका इस पोस्ट के सम्बंध में कोई सवाल है, तो मुझे Comments में लिखे। मैं उसका समाधान जरूर करूँगां। आपके comments का इंतजार रहेगा। इस पोस्ट को अपने दोस्तो, रिश्तेदारो को Social Platform Facebook, Twitter के साथ साथ अन्य दूसरे Social Networks site पर share करे।
आपको नम्नलिखित पोस्ट भी ज्ञान प्राप्ति के लिए अवश्य पढ़ना चाहिए –
Pingback: NBPDCL Bill Receipt Download कैसे करे - Hindi Abhimaan
Pingback: Bijli Mitra App क्या है और इसका प्रयोग कैसे करे? - Hindi Abhimaan
Pingback: MP Land Record Online- MP Bhulekh - Hindi Abhimaan