FULL FORM OF ACRONYM
अगर आप फुल फॉर्म (Full Form) के बारे में जानना चाहते है, तो आप सही जगह पर है। लेकिन Full Form के बारे में जानने से पहले यह जानना अति आवश्यक है कि Abbreviation or Acronym क्या होते है। Acronym किसी भी एक शरूआती शब्द या एक यौगिक शब्द के प्रमुख भागों में से प्रत्येक के प्रारंभिक अक्षर या अक्षरों से बनता है। जैसे Reserve Bank of India का RBI और North Atlantic Treaty Organization का acronym NATO होता है।
सरल शब्दो में कहा जाए, तो शब्दो का एक ऐसा समूह जिसका कोई विशेष अर्थ निकलता हो, के सभी शब्दो के पहले अक्षरो को एकत्रित कर एक साथ लिखना ही Acronym है। Acronym का पहली बार प्रयोग सन् 1940 में किया गया था। यह जर्मन शब्द Akronym, Akronymon बना है, जहाँ Akr से ACR और Onym/ Onymon से onym लिया गया है। दोनो के मेल से Acronym बना है। Acronym एक प्रकार का Abbreviation ही है।
Abbreviation एक संक्षिप्त नाम है, जो एक शब्द या वाक्य का छोटा प्रकार है। यह शब्द या वाक्यांश के संपूर्ण रूप में से शब्दो के पहले अक्षरो को उठाकर बनाया जाता है, जो अक्षरो या शब्दो के समूह को ही परिभाषित करता है। जैसे appointment का Abbreviation रूप Appt. है, वैसे ही as soon as possible का abbreviation ASAP होता है। आधुनिक दिनचर्या या जीवन में बहुत से ऐसे वाक्यांश या शब्द है, जिनको संक्षिप्त रूप में उपयोग किया जाता हैं। इन सभी शब्दो के पूर्ण रूप को जानना आवश्यक है। अगर आप एक परिक्षार्थी है, तो यह आपके लिए अति आवश्यक हो जाता है। क्योकि ये संक्षिप्त शब्द प्रतियोगी परिक्षाओ में पूछे जाते है। किसी भी Abbreviation or Acronym को उसके विस्तृत रूप में लिखना ही उस शब्द या वाक्यांश की Full Form कहलाता है।
ऐसे शब्दो या वाक्यांशो के संक्षिप्त रूपो का उपयोग विज्ञान, शिक्षा, कंप्यूटर प्रौद्योगिकी, परीक्षा और बैंकिंग सहित सभी क्षेत्रों में होता है। किसी भी Abbreviation or Acronym को उसके पूरे रूप में लिखना ही उसकी Full Form कहलाता है। इन शब्दो के पूर्ण रूप (Full Form) को जाने बिना उनका सही अर्थ लगा पाना मुश्कित होता है। इन संक्षिप्त शब्दो को इतनी अच्छी तरह से विकसित किया जाता हैं कि बहुत कम लोग इनका सही अर्थ लगा पाते है।
Abbreviations के प्रयोग से प्रयोगकर्ता का समय व ऊर्जा दोनो बचते है। लेकिन सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इन संक्षिप्त शब्दो की फुल फॉर्म (Full Form) को जानना अति आवश्यक होता है। आइए समझते हैं कि फुल फॉर्म कितने क्षेत्र में मदद करता है। अगर आप Acronym के बारें में और अधिक जानकारी चाहते है, तो https://www.wikipedia.org/ पर visit कर सकते है। विभिन्न Acronyms Full Forms को सुविधा की दृष्टि से दो भागो में बांटा जा सकता है (1) Alphabeticly (2) Categorizly. Acronyms Full Forms की Alphabeticly तालिका इस प्रकार है –
CATEGORIZE FULL FORMS
विभिन्न क्षेत्रो कृषि, मेडिकल, कानून, प्रद्योगिकी, इंटरनेट, प्रशासनिक क्षेत्र, औधोगिकी, राजनिति, शैक्षणिक, तकनिकी, वित, उपकरण व संगठनात्मक ढ़ाचे आदि में भी विभिन्न वाक्यांश को Short Form में इस्तेमाल किया जाता है। इन Short Forms या Acronyms की Full Form के बारे में जानना अति आवश्यक है। क्योकि आपको भी कभी इन Acronyms से रूबरू होना पड़ सकता है। अत: मैने तमाम Acronyms की Full Forms को Categorize किया है, जो इस प्रकार है –
GENERAL FULL FORMS
General Category में बहुत से सारे Acronym आते है जिनके Full Form जानना अति आवश्यक है। इस Category से भी अक्सर प्रतियोगी परिक्षाओ में Acronyms की Full Form के बारे में पूछा जाता है। या किसी ना किसी प्रकार से Examination Paper में इनका प्रयोग किया जाता है। जो इस प्रकार है –
- KYC – Know Your Customer
- IPL – Indian Premier League
- TDS – Tax Deducted at Source
SCIENCE FULL FORMS
विज्ञान का क्षेत्र काफी व्यापक है, जिसका विस्तृत/गहन अध्ययन करने के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान आदि कई भागो बांटा गया है। Science में इसके अलावा भी पृथ्वी विज्ञान, उपग्रह विज्ञान की तरह कई अन्य बातो का अध्ययन किया जाता है। पृथ्वी विज्ञान, उपग्रह और कई अन्य समान अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करने वाले वैज्ञानिक अक्सर इन क्षेत्रो में प्रयोग होने वाले कई शब्दांशो के संक्षिप्त रूप का उपयोग करते है। ताकि लम्बे लम्बे शब्दांशो को बार बार ना बोलना पडे। इससे उनका उनका काम सरल हो जाता है और समय भी बचता है। इन शब्दो के अर्थ को समझने के लिए वैज्ञानिक शब्दों के पूर्ण रूपों यानी फुल फॉर्मस (Full Forms) को जानना अति आवश्यक होगा।
- ISRO – Indian Space Research Organization
- DNA – Deoxyribonucleic Acid
- PH – Potential of Hydrogen
TECHNOLOGY RELATED FULL FORMS
प्रौद्योगिकी(Technology) के क्षेत्र में अधिकांश Acronyms/Abbreviations का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा, कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में भी संक्षिप्तीकरण शब्दो का प्रयोग व्यापक रूप से किया जाता है। अगर अहमें Technology के बारे में गहरी जानकारी चाहिए और Computer से जुडे विभिन्न गैजेट्स के बारे में विस्तृत जानकारी चाहिए, तो हमें इन Acronyms की फुल फॉर्म (Full Form) को जानना अति आवश्यक है। जैसे –
- CCTV – Closed Circuit Television
- DSLR – Digital single-lens reflex
- GPRS – General Packet Radio Service
- CPU – Central Processing Unit
EXAMINATION FULL FORMS
विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओ के नामो का उपयोग Short Forms यानी Acronyms or Abbreviation के रूप में किया जाता है। जो भी आवेदक भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओ में भाग लेना चाहता है, उसे परीक्षा के पूर्ण नाम (Full Form) के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए। उदाहरण के लिए-
- CAT – Common Admission Test
- IAS – Indian Administrative Service
- UPSC -Union Public Service Commission
EDUCATIONAL FULL FORMS
तमाम Educational Degrees को परिभाषित करने के लिए अक्सर शिक्षा क्षेत्र में Acronyms/ Abbreviations का उपयोग किया जाता है। विभिन्न Educational संस्थाओ के नामो को भी अक्सर Acronyms के तौर पर प्रयोग किया जाता है, जैसे- उच्च माध्य़मिक शिक्षा तक के लिए पाठ्यक्रम का निर्धारण करने वाली संस्था National Council of Educational Research and Training को संक्षिप्त रूप में NCERT बोला जाता है। लोग को NCERT के बारे में पूछे, तो वो इसके बारे में अवश्य बता देगें, लेकिन National Council of Educational Research and Training के बारे में पूछेगें, तो शायद ही वे इसके बारे में बता पाए। अत: शैक्षिक क्षेत्र में विभिन्न Acronyms का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें जानना आवश्यक है। उदारहरण के लिए –
- BCA – Bachelor of Computer Applications
- BE – Bachelor of Engineering
- SSLC – Secondary School Leaving Certificate
DNA Full Form
DNA Full Form is Deoxyribonucleic Acid. Have you ever thought deeply that your body shape, eyes, ears, nose, etc. are similar…
Read MoreCOAMOD Full Form
सन् 1942 में तत्कालीन युद्ध विभाग में एक नया पद Chief Administrative Officer के नाम से सृजित किया गया। जिसके अन्तर्गत सेना के तीनो विभागो जल, थल ---
Pingback: Full Form Starting with Aphabet B - Hindi Abhimaan
Pingback: Educational Full Forms of Acronyms - Hindi Abhimaan
Pingback: Full Form Starting with Alphabet P - Hindi Abhimaan
Pingback: Full Form Starting with Alphabet Q - Hindi Abhimaan
Pingback: Full Form Starting with Alphabet R - Hindi Abhimaan
Pingback: Full Form Starting with Alphabet S - Hindi Abhimaan
Pingback: Full Form Starting with Alphabet M - Hindi Abhimaan
Pingback: Full Form Starting with Alphabet J - Hindi Abhimaan
Pingback: Full Form Starting with Alphabet I - Hindi Abhimaan
Pingback: Full Form Starting with Alphabet G - Hindi Abhimaan
Pingback: Full Form Starting with Alphabet D - Hindi Abhimaan
Pingback: Technology Related Full Forms - Hindi Abhimaan
Pingback: Full Form Starting with Alphabet T - Hindi Abhimaan