Educational Full Forms of Acronyms
Educational Full Forms – आजकल अनेक क्षेत्रो के साथ साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ के नाम व उनके द्वारा जारी की जाने वाली Degrees के नामो को अक्सर short form यानी Acronyms या Abbreviations के तौर पर प्रयोग किया जाता है। जो व्यक्ति इन संस्थाओ मे डिग्री ने का इच्छुक है, उसे इन सभी Acronyms की Full Form को जानना अति आवश्यक है। इन संस्थाओ और डिग्री से सम्बंधित Acronyms की Full Form को मैने सुविधा की दृष्टि से Educational Full Forms की श्रेणी में रखा है।
किसी भी शैक्षणिक संस्था के निर्माण का प्रथम उद्देश्य शिक्षा ग्रहण करने के लिए आये व्यक्तियो को उच्च कोटी की शिक्षा या जानकारी प्रदान करना है। किसी भी व्यक्ति के लिए जानकारी (Knowledge) एक भोजन की तरह है। जिस प्रकार भोजन के बगैर हमारा शरीर हमारा साथ नही देता उसी प्रकार Knowledge के बिना हमारा मष्तिस्क हमारा साथ नही देता। जितनी अधिक जानकारियाँ हमारे दिमाग में होगी वह उतना ही बेहतर काम करेगा। सच में देखा जाए, तो ज्ञान के अभाव में मनुष्य के लिए भोजन की खोज करना भी काफी चुनौतीपूर्ण है।
जब भी हम शिक्षा के बारे में विचार करते हैं, तो हमारी कल्पनाओं सबसे पहली चीज होती है, वह है ज्ञान प्राप्त करना। शिक्षा ज्ञान प्राप्त करने का एक ऐसा साधन है, जिससे ज्ञान, तकनीक, कौशल आदि अनेक क्षेत्रो से सूचनाएँ ग्रहण करने में मदद करती है। शिक्षा व्यक्ति को अपने राष्ट्र, समाज और परिवार के प्रति उनके अधिकारों और जिम्मेदारी को जानने में सक्षम बनाती है। शिक्षा दुनिया को देखने व समझने के दृष्टिकोण का विकास करती है।
शिक्षा समुदाय में भ्रष्टाचार, अन्याय, हिंसा और कई अन्य हानिकारक तत्वों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है। आधुनिक तेजी से बढ़ती वैश्वीक दुनिया में, शिक्षा एक महत्वपूर्ण पहलू है, जो मनुष्य के जीवन में एक बड़ी भूमिका निभाता है। आज प्रतिस्पर्धा का जमाना है, जिसमें आगे वही जाऐगा जिसके पास उत्कृष्ट शिक्षा है। अत: आज औधोगिक दुनिया में आगे बढ़ने के लिए उत्कृष्ट शिक्षा की आवश्यकता है।
हर माता-पिता का एक सपना होता है कि वह अपने बच्चो के बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करे। क्योकि शिक्षा उत्कृष्ट जीवन जीने का एक प्रमुख साधन है। हर माता-पिता जानता है कि किसी भी राष्ट्र, धर्म, जातीयता या संस्कृति में नौकरी पाने और वितिय स्रोतो को बढाने के लिए शिक्षा एक प्रमुख साधन है। अच्छी शिक्षा आपको विभिन्न समाजो व धार्मिक समुदायो के द्वारा पैदा कि गई अदृश्य बाधाओ या पूर्वाग्रहो से हटकर दुनिया को देखने की समझ देती है।
शिक्षा राष्ट्र में प्रत्येक नागरिक का एक मौलिक अधिकार होनी चाहिए है। भारत ने शिक्षा को बच्चो के मौलिक अधिकार के तौर पर “निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009” के शिर्षक के तौर पर संविधान में लागू किया है। जिसके अन्तर्गत 6 से 14 वर्ष तक की आयु के हर बच्चे को प्राथमिक शिक्षा पूरी होने तक उसके घर के पास स्थित स्कूल में मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार होगा। साथ ही साथ सरकारी मदद पाने वाले निजी स्कूलों को कमजोर वर्गों और पिछड़े वर्ग के 25 फीसदी बच्चों को मुफ्त प्रवेश देना अनिवार्य होगा।
दुनिया में कुछ राष्ट्र फिनलैंड, फ्रांस आदि अपने नागरिकों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करते हैं। जो देश अपने नागरिको को मुफ्त शिक्षा देते है, उनका मानना है कि शिक्षित नागरिक को ना केवल बेहतर जीवन के अवसर देती है बल्कि राष्ट्र के निर्माण व अर्थव्यवस्था के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अर्थात शिक्षा निश्चित रूप से व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि की एक महत्वपूर्ण कुंजी है।
- शिक्षा गरीबी को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाती है, क्योकि कोई भी व्यक्ति अपने पूरे परिवार की बुनियादी अपेक्षाओं और मांगों की पूर्ती तभी कर सकता है, जब उसके पास एक अच्छी नौकरी हो या कमाई का अच्छा स्रोत हो। यह तभी सम्भंव है, जब व्यक्ति के पास उत्कृष्ट रूप से शिक्षित हो।
- शिक्षा व्यक्ति को अपराध के खिलाफ लडने में सक्षम बनाती है और उसे सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है।
- उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यक्ति में उत्कृष्ट राजनीतिक विचारधारा का निर्माण करती है जिससे वह अपने देश की अच्छी सेवा कर सकता हैं।
- शिक्षा महिलाओं को ना केवल सशक्त बनाती है बल्कि उन्हे आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करती है।
- बेहतर शिक्षा हमें समाज के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करती है। शिक्षा और संचार के बीच संबंध स्पष्ट है। स्वस्थ शिक्षा हमें समाज से बेहतर कनेक्ट करती है।
शिक्षा के प्रकार –
शिक्षा कक्षा में जो कुछ भी होता है, उससे भी आगे है। क्योकि एक बच्चा स्कूल के क्लास रूम के साथ साथ स्कूल के बाहर अपने अनुभव से भी शिक्षा प्राप्त करता है। शिक्षा को मुख्यरूप से तीन भागो में बाटा जा सकता है –
- Formal education(औपचारिक शिक्षा)
- Informal education(अनौपचारिक शिक्षा)
- Non-formal education(गैर-औपचारिक शिक्षा)
Educational full forms के उदाहरण-
विभिन्न शिक्षण संस्थानो जहाँ पर शिक्षा दी जाती है, के द्वारा जारी की जाने वाली विभिन्न डिग्रीयो और संस्थान के नाम को अक्सर संक्षिप्त रूप से परिभाषित करने का प्रचलन है। जैसे –
- ITI – Industrial Training Institute
- IIT – Indian Institute Of Technology
- BBA – Bachelor of Business Administration
- MD – Doctor of Medicine
- BCA – Bachelor of Computer Applications
- NIT – National Institute of Technology.
Educational Full Forms के लाभ -
आजकल विभिन्न शिक्षा संस्थाओ के नाम तथा उनके द्वारा जारी की जाने वाली तमाम डिग्रियो के नाम Short Form या Acronyms में होते है। इन Acronyms की Full Forms को Educational Full Forms की Category में रखा जा सकता है। जो भी विद्यार्थी इन संस्थाओ से शिक्षा ग्रहण कर डिग्री लेने की इच्छा रखने वाले छात्रों को इन संस्थाओ व डिग्रीयो के नाम के Short Form या Acronyms की फुल फॉर्म (Educational Full Forms) का पता अवश्य होना चाहिए।
निष्कर्ष (Conclusion)
शिक्षा ही जीवन का आधार है और शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अर्थहीन व दिशाहीन हो जाता है। एक सफल व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। यह सच्चाई है कि अगर बच्चों को उच्च एवं संस्कारपूर्ण शिक्षा दी जाए, तो बच्चे आगे चल कर न अपने परिवार बल्कि देश एवं राष्ट्र हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
आज मैं आपको इस पोस्ट में Educational Full Forms वाले Acronyms के बारे बताने जा रहा है। Education से सम्बंधित Acronyms/Abbreviations की तालिका इस प्रकार है –
List of Educational Full Forms
Acronym | Full Form |
---|---|
AICTE | All India Council for Technical Education |
AMIE | Associate Member of the Institution of Engineers |
BBA | Bachelor of Business Administration |
BCA | Bachelor of Computer Applications |
BA | Bachelor of Arts |
B.Tech | Bachelor of Technology |
B.Com | Bachelor of Commerce |
B.Ed | Bachelor of Education |
BE | Bachelor of Engineering |
BHMS | Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery |
BSC | Bachelor of Science & Base Station Controller |
CGPA | Cumulative Grade Point Average |
CV | Curriculum Vitae |
CS | Company Secretary |
DP | Display Picture, Data Processing |
GPA | Grade Point Average |
HSC | Higher Secondary Certificate & Higher Secondary School Certificate |
ICSE | Indian Certificate of Secondary Education |
IAS | Indian Administrative Service |
ISC | Indian School Certificate |
PCS | Provincial Civil Service |
LLB | Legum Baccalaureus in Latin (commonly known as Bachelor of Laws) |
LLM | Legum Magister (Latin) & Master of Law |
MBA | Master of Business Administration |
MCA | Master of Computer Application |
MSC | Mobile Switching Center & Master of Science |
MS | Master of Science, Master of Surgery & MicroSoft |
MD | Doctor of Medicine |
NDA | National Defence Academy, National Democratic Alliance |
NIIT | National Institute of Information Technology |
PHD | Doctor of Philosophy |
PGDCA | Post Graduate Diploma in Computer Application |
PGDM | Post Graduate Diploma in Management |
PUC | Pollution Under Control, Pre University Course & Personal Unlock Code |
SSC | Secondary School Certificate, Staff Selection Commission |
SSLC | Secondary School Leaving Certificate |
TGT | Trained Graduate Teacher |
B.Tech. Full Form
Add a strong one liner supporting the heading above and giving users a reason to click on the button below - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
मुझे विश्वास है कि आपको मेरा उपरोक्त लेख “Educational Full Forms” अवश्य पंसद आया होगा। मेरी कोशिश है कि मैं आप लोगो को हिन्दी भाषा में उचित जानकारी प्रदान करू। उसी को अपना ध्येय मानकर “Educational Full Forms” विषय पर गहन अध्ययन करके यह लेख लिखा है।
मुझे विश्वास है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको अपनी Query के लिए किसी अन्य लेख को पढ़ने की आवश्यकता नही होगी। फिर भी, अगर आपका इस पोस्ट के सम्बंध में कोई सवाल है, तो मुझे Comments में लिखे। मैं उसका समाधान जरूर करूँगां। आपके comments का इंतजार रहेगा। अगर पंसद आये और लाभप्रद लगे तो इसे अपने दोस्तो, रिश्तेदारो को Social Platform Facebook, Twitter के साथ साथ अन्य दूसरे Social Networks site पर share करे।
Pingback: FULL FORM - Hindi Abhimaan