Aadhar Card Banane Ke Liye Document -आधार कार्ड पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं हस्ताक्षरित दस्तावेजों की प्रतिलिपि जमा कराने आवश्यक है। क्योंकि जब कोई व्यक्ति आधार कार्ड के लिए आवेदन करता है तो यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आपके द्वारा पेश किए गए हस्ताक्षरित दस्तावेजों के आधार पर ही आपके पहचान तथा निवास स्थान को वेरीफाई किया जाता है।
आज इस पोस्ट में Aadhar Card Banane Ke Liye Document कौन-कौन से हैं, के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगी। अगर आप भी आधार कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण है। अतः इसे अंत तक अवश्य पढ़ें।
Table of Contents
Aadhar Card Banane Ke Liye Document कौन कौन से आवश्यक है?
नया आधार कार्ड बनवाने के लिए कौन कौनसे दस्तावेज (Aadhar Card Banane Ke Liye Document) चाहिए इसके बारे में एक एक कर विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
आधार कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेजों को मूल रूप से 3 श्रेणियों में बांटा जा सकता है।
- पहचान प्रमाण के रूप में आवश्यक दस्तावेज।
- निवास प्रमाण पत्र के रूप में आवश्यक दस्तावेज।
- जन्म प्रमाण पत्र के रूप में आवश्यक दस्तावेज।
यह भी पढे़:- एनरोलमेंट आईडी से ई आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करे?
पहचान प्रमाण के रूप में New Aadhar Card Banane Ke Liye Document
आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए पहचान के लिए आवश्यक दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संग लगन करना आवश्यक है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न Aadhar Card Banane Ke Liye Document (पहचान प्रमाण पत्र) के तौर पर मान्यता प्रदान की गई है। आप नीचे दी गई तालिका में से किसी भी एक सहायक दस्तावेज को आधार कार्ड के लिए पहचान प्रमाण (Identification ID For Aadhaar Card) के रूप में जमा कर सकते हैं।
पहचान प्रमाण पत्र के रूप में यूआईडीएआई द्वारा मान्यता प्राप्त आवश्यक दस्तावेजों की सूची
क्रम संख्या | दस्तावेज का नाम | क्रम संख्या | दस्तावेज का नाम |
1 | मान्यता प्राप्त पासपोर्ट | 2 | पैन कार्ड |
3 | मतदाता पहचान पत्र | 4 | आवेदक का ड्राइविंग लाइसेंस |
5 | भारत सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र | 6 | मनरेगा रोज़गार कार्ड |
7 | राशन कार्ड या फिर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) फोटो कार्ड | 8 | सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) द्वारा जारी किया गया सेवा फोटो पहचान कार्ड |
9 | फोटो पहचान पत्र जो एक मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी किया गया हो | 10 | मूल रूप से विवाह रजिस्ट्रार द्वारा जारी किए गए आवेदक के विवाह का प्रमाणयुक्त दस्तावेज |
11 | विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र या एक विकलांगता पहचान पत्र जो राज्य सरकार, केंद्रशासित प्रदेश सरकार या फिर ऐसे किसी प्रशासन द्वारा जारी किया गया हो | 12 | किसी राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा एक उचित लेटरहेड पर आवेदक की फोटो वाला जारी किया गया पहचान प्रमाण पत्र |
13 | आवेदक का पता कार्ड जिसमें नाम और फोटो दोनों हो जो मूल रूप से डाक विभाग द्वारा जारी किया गया हो | 14 | कानूनी रूप से स्वीकृत नाम परिवर्तन प्रमाणपत्र |
15 | हथियारका लाइसेंस | 16 | फोटो क्रेडिट कार्ड |
17 | फोटो बैंक ATM कार्ड | 18 | पेंशनर का फोटो कार्ड |
19 | स्वतंत्रता सेनानी का फोटो कार्ड | 20 | किसान की फोटो पासबुक |
21 | CGHSका फोटो कार्ड | 22 | शादी का प्रमाण पत्र |
23 | ECHS फोटो कार्ड | 24 |
ये भी पढ़ें: आधार संशोधन राजपत्रित अधिकारी पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड कैसे करे?
पता प्रमाण के रूप में मान्य Aadhar Card Banane Ke Liye Document
आधार कार्ड नामांकन के लिए आवेदन पत्र के साथ तथा निवास प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक है। निवास अथवा पता प्रमाण पत्र के रूप में वे दस्तावेज शामिल होते हैं, जिन पर आवेदक का पूरा पता लिखा हुआ होता है। पता प्रमाण पत्र इसलिए भी आवश्यक है ताकि आवेदक की पहचान हो सके कि वह भारतीय नागरिक है अथवा नहीं। अगर आप का पता ठीक से नहीं होगा, तो आपका आधार कार्ड आपके पास नहीं पहुंच पाएगा।
यूआईडीएआई द्वारा अधिकृत पता प्रमाण पत्रों के रूप में नीचे दिए गए दस्तावेजों में से किसी भी एक दस्तावेज का उपयोग Aadhar Card Banane Ke Liye Document के रूप में कर सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निम्नलिखित दस्तावेजों को पता प्रमाण पत्र के रूप में अधिकृत किया है।
क्रम संख्या | निवास प्रमाण पत्र दस्तावेज का नाम | क्रम संख्या | निवास प्रमाण पत्र दस्तावेज का नाम |
1 | वोटर आईडी कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) | 2 | पोस्ट ऑफिस अकाउंटस्टेटमेंट या पासबुक |
3 | सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र | 4 | आवेदक का ड्राइविंग लाइसेंस |
5 | बैंक पासबुक | 6 | राशन कार्ड |
7 | पासपोर्ट | 8 | पिछला तीन महीनों का टैलिफोन से संबंधित लैंडलाइन बिल |
9 | पिछले 3 महीने का बिजली बिल | 10 | पिछले तीन महिनों का क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट |
11 | पानी का बिल जो 3 महिनों से अधिक पुराना न हो | 12 | बिमा पॉलिसी |
13 | PSU द्वारा जारी पता सहित सेवा फोटो पहचान कार्ड | 14 | पिछले 3 महीनों की होम टैक्स रसीद |
15 | लेटरहेड पर बैंक द्वारा हस्ताक्षरित पते के साथ फोटो और एक पत्र। | 16 | पंजीकृत कार्यालय द्वारा जारी कंपनी के लेटरहेड पर पते और फोटो के साथ हस्ताक्षरित पत्र |
17 | पेंशनर कार्ड | 18 | किसी सुप्रसिद्ध शैक्षणिक उद्यम द्वारा उनके लेटरहेड पर जारी किया गया पते के साथ फोटो और हस्ताक्षरित पत्र |
19 | स्वतंत्रता सेनानी कार्ड | 20 | मनरेगा का रोज़गार कार्ड |
21 | किसान पासबुक | 22 | हथियार लाइसेंस |
23 | CGHS कार्ड | 24 | ECHS कार्ड |
25 | एक फोटो के साथ पता प्रमाण पत्र जो किसी सांसद, विधायक, राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा उनके लेटरहेड पर जारी किया गया हो | 26 | ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ग्राम पंचायत के मुखिया या उनके समकक्ष किसी प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया पता प्रमाण पत्र |
27 | आयकर विभाग का निर्धारण आदेश | 28 | वाहन का रजिस्ट्रेशनसर्टिफिकेट |
29 | आवेदक के आवासीय पते की बिक्री, पट्टे या किराए के लिए रजिस्टरसमझौता | 30 | राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो के साथ जाति और अधिवास प्रमाण पत्र |
31 | डाक विभाग द्वारा फोटो और पता कार्ड | 32 | पिछले 3 महीने का गैस कनेक्शन का बिल |
33 | केंद्रशासित प्रदेश सरकार या फिर ऐसे किसी प्रशासन द्वारा जारी किया गया हो | 34 | नाबालिगों के लिए, माता-पिता का पासपोर्ट आवश्यक है |
35 | पति / पत्नी या पार्टनर का पासपोर्ट | 36 |
जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मान्य Aadhar Card Banane Ke Liye Document
आधार कार्ड के लिए जन्मतिथि एक महत्वपूर्ण घटक है। सही जन्म तिथि के लिए अधिकृत जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज का होना आवश्यक है। आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक की जन्मतिथि का उल्लेख करनेवाले दस्तावेजो के रूप में (Aadhar Card Banane Ke Liye Document) यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निम्नलिखित दस्तावेज को अधिकृत किया है।
- जन्म का प्रमाण पत्र।
- प्रमाणपत्र या SSLC
निष्कर्ष
Aadhar Card Banane Ke Liye Document का आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक है। इन प्रमुख दस्तावेजों में जन्म से संबंधित दस्तावेज निवास स्थान को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज तथा आवेदक की पहचान को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज आवश्यक है। ऐसा नहीं है कि उपरोक्त में से कोई दस्तावेज नहीं होने की वजह से किसी भी भारतीय नागरिक का आधार कार्ड ना बन पाए।
आप Aadhar Card Banane Ke Liye Document के बिना भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको यूआईडीएआई द्वारा अधिकृत परिचय कर्ता से आवेदन फार्म पर सत्यापन करवाना आवश्यक है। परिचयकर्ता आपकी पहचान तथा निवास स्थान को वेरीफाई अगर सत्यापित करेगा। बिना आवेदन के आधार कार्ड बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया जानने के लिए “दस्तावेजों के बिना आधार कार्ड आवेदन कैसे करें” लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। अगर आपको दस्तावेज से सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है, तो आधार कार्ड कस्टमर केयर नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
यह भी पढे़:- पहचान या निवास प्रमाण पत्र के बिना आधार आवेदन कैसे करे?